• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ऑपरेशन सिंदूर पर PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान, ‘जरूरत पड़ी तो जंग में करेंगे मदरसों के बच्चों का इस्तेमाल’.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा, ‘जहां तक मदरसों का, मदरसों के छात्रों का ताल्लुक है. इसमें कोई शक नहीं है कि वो हमारी सेकेंड डिफेंस लाइन है.’

    भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के नेताओं में डर साफ-साफ देखा जा सकता है. इस बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम मदरसों के बच्चों का इस्तेमाल करेंगे.

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा, ‘जहां तक मदरसों का, मदरसों के छात्रों का ताल्लुक है. इसमें कोई शक नहीं है कि वो हमारी सेकेंड डिफेंस लाइन है. वहां जो नौजवान पढ़ते हैं. दीन के साथ वास्ता है और उसके साथ उन्होंने जो फरमाया, उनको शहरी और दूसरी जरूरतों के लिए 100 फीसदी इस्तेमाल किया जा सकता है.’

    पाकिस्तानी नेताओं का दिख रहा है डर
    भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद पाक सेना को काफी नुकसान पहुंचा है. लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह हो चुका है. भारत के एक्शन का डर वहां की नेशनल असेंबली में भी देखने को मिला है, जहां कई सांसदों ने जंग न छेड़ने की बात कही और एक सांसद तो रोते हुए दिखाई दिए.

    परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं कई नेता
    पाकिस्तान के कई नेता परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं, इनमें रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, रेलमंत्री हनीफ अब्बासी जैसे शहबाज कैबिनेट के बड़े नेता भी शामिल हैं. ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि अगर भारत ने हमला किया और पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में आया तो दुनिया में कोई नहीं बचेगा. हनीफ अब्बासी ने कहा था कि हमारे पास गौरी, गजनवी जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु हथियार हैं, जिनका मुंह भारत की ओर है.

    PAK डिप्लोमैट भी कर रहे उलूल-जुलूल बयानबाजी
    रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भारत के साथ जंग छिड़ी तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा. उन्होंने लीक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा था, ‘भारत, पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर हमला करेगा, ऐसे में पाकिस्तान भारत पर पूरी ताकत के साथ हमला करेगा.’

  • Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *