• Create News
  • Nominate Now

    क्या है आज आपके शहर में सोने-चांदी का भाव? फटाफट यहां चेक करें अपने शहरों का लेटेस्ट रेट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कमजोर डॉलर, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना-चांदी निवेशकों के लिए फिर से बना पसंदीदा विकल्प।

    24 मई 2025 | नई दिल्लीवैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच इन धातुओं को एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीते एक साल में सोने ने लगभग 30% तक का रिटर्न दिया है, जबकि इसका CAGR 2001 से 15% के आसपास रहा है। चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

    सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी
    इस साल अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया और ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। चांदी ने भी पिछले एक साल में 15.62% का रिटर्न दिया, जबकि 5 वर्षों का CAGR करीब 20% रहा है।

    आज का सोना-चांदी का भाव (24 मई 2025)
    MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के अनुसार:
    सोना (Gold): ₹96,400 प्रति 10 ग्राम
    चांदी (Silver): ₹97,935 प्रति किलोग्राम

    IBA (इंडियन बुलियन एसोसिएशन) के अनुसार:
    १. 24 कैरेट सोना: ₹96,850 प्रति 10 ग्राम
    २. 22 कैरेट सोना: ₹88,779 प्रति 10 ग्राम
    ३. चांदी (999 फाइन): ₹98,230 प्रति किलोग्राम

    आज के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट
    शहर               सोना (10 ग्राम)           चांदी (1 किग्रा)
    मुंबई                 ₹96,680               ₹98,060
    चेन्नई                 ₹96,960               ₹98,340
    कोलकाता         ₹96,550               ₹97,930
    दिल्ली               ₹96,510               ₹97,890
    बेंगलुरु             ₹96,760               ₹98,130
    हैदराबाद         ₹96,830               ₹98,210

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    UNGA में निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा– “बच्चों के अधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता है पाकिस्तान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब किया है।…

    Continue reading
    दिवाली से पहले खाटूश्यामजी धाम में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, नितीश कुमार 1500 किमी पैदल यात्रा के बाद पहुंचे

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दिवाली के पर्व को लेकर राजस्थान के खाटूश्यामजी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले 20 घंटे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *