• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अमेरिका में स्टील-एल्युमिनियम पर 50% टैरिफ आज से लागू, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका, UK को छूट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    “ट्रंप ने बढ़ाया स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क, भारत के एक्सपोर्ट को लग सकता है तगड़ा झटका”.

    वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 4 जून 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क को 50 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 25 प्रतिशत था। यह फैसला बुधवार से लागू हो गया है और इसका सीधा असर भारत के निर्यात पर पड़ने वाला है।

    ट्रंप प्रशासन ने इस टैरिफ को “अमेरिकी उद्योग की रक्षा” के लिए जरूरी कदम बताया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह फैसला ट्रेड एक्सपैंशन एक्ट 1962 की धारा 232 के तहत लिया गया है।

    अमेरिका ने ब्रिटेन को दी राहत
    दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन को इस फैसले से बाहर रखा गया है। ट्रंप प्रशासन के अनुसार, यूके और अमेरिका के बीच पहले से मौजूद व्यापार समझौते के तहत टैरिफ और कोटा पहले ही तय हो चुके हैं। इसलिए ब्रिटेन के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ ही लागू रहेगा।

    भारत को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान
    इस फैसले का भारत पर बड़ा आर्थिक असर होगा। पिछले वर्ष भारत ने अमेरिका को लगभग 4.56 अरब डॉलर मूल्य का स्टील और एल्युमिनियम निर्यात किया था।

    अब अमेरिकी बाजार में भारतीय स्टील महंगा हो जाएगा, जिससे भारत के स्टील और एल्युमिनियम उद्योग को झटका लग सकता है। अमेरिकी कंपनियां अब भारतीय उत्पादों के बजाय स्थानीय या अन्य कम शुल्क वाले देशों से माल खरीदना पसंद कर सकती हैं।

    भारत ने WTO को दी सूचना, जवाबी टैरिफ की तैयारी
    भारत सरकार भी ट्रंप सरकार के इस फैसले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) को सूचित किया है कि वह अमेरिका से आयातित उत्पादों पर उत्तरदायी शुल्क (retaliatory tariffs) लगाने की योजना बना रहा है।

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कब से ये जवाबी शुल्क लागू होंगे, लेकिन माना जा रहा है कि भारत जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    बागलाण: पवन रामदास काकुळते ने शिक्षा के क्षेत्र में रची नई पहचान, ‘ध्येय क्लास’ बना सफलता का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन पवन रामदास काकुळते ने…

    Continue reading
    नाशिक: Ishita Packwell Industries के जरिए सौरभ देशमुख ने पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में जहां गुणवत्ता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहीं सौरभ देशमुख ने Ishita Packwell Industries…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *