• Create News
  • ▶ Play Radio
  • रेलवे RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025 घोषित, 42 हजार से ज्यादा उम्मीदवार सफल।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    PET और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे चयनित अभ्यर्थी, रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी।

    रेलवे भर्ती: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

    बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि स्कोर कार्ड लिंक आज शाम 5 बजे से एक्टिव किया जाएगा।

    इस बार कुल 42,143 उम्मीदवार पास
    RRB द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार 42,143 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। ये सभी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया में भाग लेंगे।

    इन प्रक्रियाओं का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही RRB की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    कब हुई थी परीक्षा?
    यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देशभर में 2 मार्च से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,208 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
    १. RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
    २. “RPF Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
    ३. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
    ४. स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा
    ५. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें

    आगे क्या होगा?
    १. अब सफल उम्मीदवारों को PET, PMT और DV प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा
    २. PET और PMT में शारीरिक योग्यता और माप की जांच की जाएगी
    ३. DV (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन) में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेज़ों की सत्यता की पुष्टि की जाएगी
    ४. अंतिम चयन इन्हीं चरणों के प्रदर्शन पर आधारित होगा।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *