• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सरकारी बैंकों में निकली 50,000 नौकरियां, SBI से लेकर PNB और सेंट्रल बैंक में मेगा भर्ती अभियान शुरू।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक और अन्य सरकारी बैंकों में इस साल 50,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऑफिसर से लेकर क्लर्क तक के पद खाली।

    सरकारी बैंको में भर्ती: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इस साल देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों (PSU Banks) में कुल 50,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

    जानकारी के मुताबिक, इन नौकरियों में से करीब 21,000 पद अधिकारियों के होंगे, जबकि बाकी पद क्लर्क और अन्य स्तरों पर होंगे। यह भर्ती प्रक्रिया चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पूरी की जाएगी।

    SBI में सबसे ज्यादा भर्ती, हजारों पद खाली
    देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस साल करीब 2000 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती करेगी।
    इससे पहले SBI ने वर्ष की शुरुआत में ही:
    १. 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
    २. 13,455 जूनियर एसोसिएट्स (JA)
    की नियुक्ति कर चुकी है।
    मार्च 2025 तक SBI के कर्मचारियों की संख्या 2,36,226 थी, जिसमें अधिकारी वर्ग के 1,15,066 कर्मचारी शामिल थे।

    हर साल औसतन 2% कर्मचारी बैंक छोड़ते हैं। SBI में एक पूर्णकालिक कर्मचारी की औसत लागत लगभग ₹40,440.59 प्रति माह आती है।

    पंजाब नेशनल बैंक में 5,500 पदों पर भर्ती
    १. देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने इस साल लगभग 5,500 नए कर्मचारियों की भर्ती का लक्ष्य रखा है
    २. मार्च 2025 में PNB के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,02,746 थी और बैंक ने अपने कार्यक्षेत्र विस्तार और शाखा बढ़ोतरी को देखते हुए यह भर्ती योजना बनाई है

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4,000 नई भर्तियां
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी इस साल लगभग 4,000 पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है।

    वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक बैंकों को अपने कारोबार और कार्यक्षेत्र को विस्तार देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैंकों की सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करने और बेहतर रिटर्न लाने पर भी जोर दिया गया है।

    किन बैंकों में होगी भर्ती?
    अब तक जिन बैंकों में भर्ती की सूचना सामने आई है, वे हैं:
    १. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
    २. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
    ३. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
    अन्य सार्वजनिक बैंक जिनके रिक्त पदों पर भी जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।

    सरकारी बैंक में नौकरी क्यों है फायदेमंद?
    १. स्थिर और सुरक्षित करियर
    २. अच्छी सैलरी और भत्ते
    ३. प्रमोशन और ग्रोथ के अवसर
    ४. सामाजिक प्रतिष्ठा और पेंशन का लाभ

    यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बैंकिंग सेक्टर में यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। जल्द ही बैंकिंग परीक्षाओं की अधिसूचना (Notification) आने की संभावना है, ऐसे में तैयारी अभी से शुरू कर दें।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरी महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़ जिले के अरवल मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला…

    Continue reading
    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड में शामिल और पाकिस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकियों में गिने जाने वाले हमजा बुरहान की पाकिस्तान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *