• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अंतरिक्ष में करियर की उड़ान भरने का सुनहरा मौका, ISRO में निकली इन पदों पर भर्ती।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    इसरो की ओर से 60 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

    जो युवा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद देश की सेवा करते हुए अंतरिक्ष की दुनिया में योगदान देना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Scientist/Engineer ‘SC’ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

    इसरो द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 63 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स में 22 पद, मेकनिकल में 33 पद, कंप्यूटर साइंस में 8 पद शामिल हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को Scientist/Engineer ‘SC’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

    जरूरी योग्यता
    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Electronics & Communication, Mechanical या Computer Science में BE/BTech डिग्री होनी चाहिए और इसमें न्यूनतम 65% नंबर जरूरी हैं. इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE स्कोर भी होना अनिवार्य है.

    उम्र सीमा
    आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

    इतना देना होगा आवेदन शुल्क
    सभी श्रेणियों के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा किया जा सकता है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

    किस तरह कर सकते हैं आवेदन
    स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं.
    स्टेप 2: इसके बाद ‘Careers’ सेक्शन में जाएं और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
    स्टेप 3: फिर जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे चुनें और सभी आवश्यक जानकारी भरें.
    स्टेप 4: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें.
    स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें.

  • Related Posts

    ODI ट्राय सीरीज के लिए टीम इंडिया ‘ए’ का ऐलान, तिलक वर्मा बने कप्तान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा कर…

    Continue reading
    देश सबसे बड़े संकट की ओर? शरद पवार ने पीएम मोदी से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़े असर के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *