• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अदित्रो सरकार बने टॉपर, ये जिला रहा नंबर 1.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

    पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल राज्यभर में कुल 86.56% छात्र सफल घोषित किए गए हैं. परीक्षा परिणाम सुबह 9:45 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर उपलब्ध हैं.

    इस साल का सबसे बड़ा नाम रहा राजगंज के अदित्रो सरकार का, जिन्होंने पूरे राज्य में टॉप किया है. अदित्रो ने 700 में से 696 अंक हासिल कर शानदार 99.43% अंक प्राप्त किए हैं. जिला स्तर पर बात करें तो पूर्व मेदिनीपुर ने बाजी मारी है. यहां के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 96.46% पास प्रतिशत दर्ज किया है, जो राज्य में सबसे अधिक है.

    मुख्य हाइलाइट्स
    १. कुल पास प्रतिशत: 86.56%
    २. टॉपर: अदित्रो सरकार, राजगंज (696/700)
    ३. टॉपर का प्रतिशत: 99.43%
    ४. टॉप जिला: पूर्व मेदिनीपुर (96.46%)
    ५. वेबसाइट: wbbse.wb.gov.in (सुबह 9:45 बजे से रिजल्ट उपलब्ध होगा)

    इस बार परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल?​
    इस साल कुल 9,69,425 छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा दी, जो कि पिछले साल की तुलना में 56,827 अधिक हैं. परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक किया गया था और नतीजे महज 70 दिनों में घोषित कर दिए गए.

  • Related Posts

    बागलाण: पवन रामदास काकुळते ने शिक्षा के क्षेत्र में रची नई पहचान, ‘ध्येय क्लास’ बना सफलता का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन पवन रामदास काकुळते ने…

    Continue reading
    नाशिक: Ishita Packwell Industries के जरिए सौरभ देशमुख ने पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में जहां गुणवत्ता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहीं सौरभ देशमुख ने Ishita Packwell Industries…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *