• Create News
  • दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को फ्री मिलती है यह कोचिंग, जानें किन कोर्सेज के लिए उपलब्ध है यह सुविधा?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हम सभी जानते हैं कि ऐसे कई विद्यार्थी हैं जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति और निजी संस्थानों में उच्च फीस के कारण इंजीनियरिंग, मेडिकल कोचिंग जैसी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं.

    दिल्ली सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की योजना चलाती है, जिसे जय भीम के नाम से जाना जाता है.सरकार की यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है.

    इस कोचिंग योजना को NEET और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के क्रैश कोर्स के लिए शुरू किया गया था. लेकिन अब इसमें कई सारी परीक्षाओं के लिए आवेदन होने लगे हैं.इस साल करीब 3458 छात्रों ने इस योजना का लाभ लेते हुए NEET की परीक्षा की कोचिंग ली है जो कि बेहद कम है. सरकार ने इस योजना को 1 लाख 63 हजार छात्रों के लिए शुरू किया था.

    योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्त ये है कि आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए. इसके अलावा आवेदक ST, SC, OBC या फिर EWS श्रेणी से संबंधित होना चाहिए.इसके अलावा कोचिंग लेने के लिए परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा 10वीं और 12वीं पास को इस कोचिंग के लिए पात्र माना जाता है. 12वीं में अध्ययनरत छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

    योजना में CUET, NEET, IAS, SSC, IBPS, RRB, NTPC जैसी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाती है. इसके अलावा और भी काफी सारे कोर्स हैं जिन्हें आप संबंधित वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं

  • Related Posts

    नाशिक में APAAR ID रजिस्ट्रेशन में देरी, छात्रों के प्रवेश पर संकट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बारावी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सामने महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं से पहले ‘APAAR ID’ रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी ने एक बड़ा…

    Continue reading
    केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 10‑मिनट डिलीवरी ब्रांडिंग पर रोक लगाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने देश के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को “10‑मिनट में डिलीवरी” का प्रचार और समय‑सीमा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *