• Create News
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद करतारपुर कॉरिडोर बंद, तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में एंट्री से रोका गया।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान में दरबार साहिब गुरुद्वारे को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है. बुधवार को कई श्रद्धालुओं को वापस भेज दिया गया.

    पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं. ऑपरेशन सिंदुर के बाद पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है.

    दरबार साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं
    करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान में दरबार साहिब गुरुद्वारे को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम समय बिताया था. अधिकारी ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है और श्रद्धालुओं को बुधवार (7 मई 2025) को दरबार साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    श्रद्धालुओं को भेजा गया वापस
    कई श्रद्धालु बुधवार की सुबह पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए करतारपुर कॉरिडोर पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस जाने को कहा गया. करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर, 2019 को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर खोला गया था. सभी धर्मों के भारतीय श्रद्धालुओं को साल भर गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल करतारपुर में ऐतिहासिक गुरुद्वारे की वीजा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति है.

    भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के अनुसार, प्रतिदिन 5,000 तीर्थयात्री ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए पड़ोसी देश जा सकते हैं. कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद मंगलवार देर रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले किए गए. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने साझा किए उल्लास के रंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री भजनलाल…

    Continue reading
    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *