• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘तनाव बढ़ाने का इरादा नहीं, लेकिन…’, शहबाज ने PAK सेना को दी छूट, उधर डोभाल ने US, ब्रिटेन और सऊदी समेत कई देशों से की बात।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    एनएसए डोभाल ने विभिन्न देशों के अपने समकक्षों को पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है.

    पहलगाम हमले के बाद भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जापान के अपने समकक्षों से बातचीत की. उन्होंने रूस और फ्रांस के अधिकारियों से भी संपर्क किया.

    एनएसए डोभाल ने विभिन्न देशों के अपने समकक्षों को पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई और टकराव को नहीं बढ़ाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी. अजीत डोभाल ने अपने समकक्षों से कहा कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो भारत मजबूती से जवाब देने के लिए तैयार है.

    पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं.

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर भारत अपने आक्रामक रुख से पीछे हटता है, तभी यह तनाव खत्म हो सकता है. उनके इस बयान के बाद पाकिस्तानी सेना ने शहबाज शरीफ से भारत की एयर स्ट्राइक के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की इजाजत मांगी.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *