• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम तबाह करने के बाद बोले राजनाथ सिंह- Indian Army की जय जय।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सराहनीय है. कोई भी निर्दोष नहीं मारा गया है. कारवाई में बहुत सारे आतंकवादी मारे गए.

    पाकिस्तान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम HQ-9 तबाह हो गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (8 मई, 2025) को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और भारतीय सेना अकल्पनीय काम किया है, जिसके लिए उन्हें हृदय से बधाई. उन्होंने सेना की तारीफ की और कहा, ‘भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय दिया. पीओके में आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए. भारतीय सेना को हृदय से बधाई.’

    राजनाथ सिंह ने दिल्ली में डीआरडीओ भवन में नेशनल क्वालिटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए ये यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘सेना ने जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है उसके लिए बधाई. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में सेना ने आंतकी ठिकाने तबाह किए. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सराहनीय है. कोई भी निर्दोष नहीं मारा गया है. कारवाई में बहुत सारे आतंकवादी मारे गए.’

    राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए नहीं तो कल जैसा ही प्रहार होगा. रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और PoK में हमारे सुरक्षा बलों ने जो किया है, वह हमारे लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा, ‘क्वालिटी की भूमिका का नमूना हमने कल देखा. जिस सटीकता के साथ #OperationSindoor किया गया वह अकल्पनीय और सराहनीय है. इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए.’

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *