• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘तुरंत लाहौर छोड़ें वरना वहीं कहीं छुप जाएं’, पाकिस्‍तान के हालात से डर गया US, जारी किया अलर्ट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर छोड़ने का निर्देश दिया है.

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है. पाकिस्तान ने देश के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन इंडियन आर्मी ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया. इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को बड़ा निर्देश दिया है. यूएस ने लाहौर समेत पूरे पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत वापसी का निर्देश दिया है.

    अमेरिकी एंबेसी ने पाकिस्तान में मौजूद नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें उसने कहा, लाहौर और उसके आसपास ड्रोन हमलों की खबर मिली है. यहां मौजूद सभी अमेरिकी नागरिक शेल्टर में चले जाएं. अगर किसी तरह की दिक्कत आए तो संबंधित अथॉरिटी से बात करें और वे जल्द-जल्द यहां निकलें. अगर वे एयरपोर्ट तक न पहुंच पाएं तो शेल्टर में चले जाएं.

    भारत के शहरों में पाकिस्तान की हमले की कोशिश
    भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आक्रामक हो गया है. उसने भारत के 15 शहरों पर ड्रोन से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया. अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में हमले की कोशिश की गई.

    भारत ने तबाह किया पाकिस्तान रडार सिस्टम
    पाकिस्तानी सेना की हमले की कोशिश के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रडार सिस्टम को तबाह कर दिया है. अब पाकिस्तान बुरी तरह से बैकफुट पर आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान में कई जगहों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन से हमला किया है.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *