• Create News
  • ▶ Play Radio
  • REET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

    राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज REET 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. आज दोपहर परिणाम जारी किया गया. जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. कैंडिडेट्स यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं.

    इस बार की REET परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2024 को राज्यभर के 41 जिलों में 1731 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. कुल 13,77,256 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4,06,953 लेवल 1 और 9,70,303 लेवल 2 के लिए उपस्थित हुए थे.

    बोनस अंक
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीट परीक्षा की आंसर-की और रिजल्ट में 5 क्वेश्चन के बोनस अंक दिए गए हैं. इसके साथ ही 7 अलग-अलग प्रश्नों में दो विकल्पों को सही हुए हैं.

    पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
    सामान्य वर्ग के पुरुष: 60% अंक
    SC, OBC, MBC, EWS वर्ग: 55%
    विधवा/परित्यक्ता महिलाएं और भूतपूर्व सैनिक: 50%
    दिव्यांग उम्मीदवार: 40%
    टीएसपी क्षेत्र के ST और सहरिया जनजाति: केवल 36%

    बोनस अंकों का मिला लाभ
    इस बार की उत्तर कुंजी पर आई आपत्तियों की जांच के बाद कई सवाल हटाए गए हैं और कुछ सवालों में दो विकल्पों को सही माना गया है.
    लेवल 1 में 3 प्रश्न हटाए गए
    लेवल 2 में 2 प्रश्न हटाए गए

    ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
    स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
    स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार ‘REET RESULT 2024’ लिंक पर क्लिक करें.
    स्टेप 3: फिर कैंडिडेट्स PDF फॉर्मेट में ओपन हुए रिजल्ट में अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F से सर्च करें.

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका परमाणु समझौते पर जिनेवा में होंगे हस्ताक्षर, मेजबानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन समारोह इस्लामाबाद से दूर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में होने जा रहे हैं। इस…

    Continue reading
    सीएम भजनलाल शर्मा की 3 बड़ी बैठकें: जनकल्याण शिविर, किसानों को राहत और जयपुर के सौंदर्यीकरण पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कर प्रशासनिक अधिकारियों को जनकल्याण, कृषि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *