• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मुकेश अंबानी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जताया गर्व, कहा – “भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मुकेश अंबानी ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन देश की सुरक्षा, गरिमा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा.

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि पूरा भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने साबित कर दिया है कि अब कोई भी आतंकी घटना बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएगी.

    आतंकवाद से कोई समझौता नहीं
    मुकेश अंबानी ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन देश की सुरक्षा, गरिमा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “हमारी सशस्त्र सेनाओं ने हर उकसावे का सटीक और शक्तिशाली जवाब दिया है. यह नई भारत की नई सोच को दिखाता है.”

    रिलायंस प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी और पूरा रिलायंस परिवार देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “हम साथ खड़े हैं, हम लड़ेंगे और हम जरूर जीतेंगे.” उनके बयान का समापन “जय हिंद! जय हिंद की सेना!” के नारे के साथ हुआ.

    क्या है भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर?
    ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के खिलाफ किया गया एक सटीक सैन्य अभियान है. यह ऑपरेशन 7 मई की रात चला, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के नौ प्रमुख आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया.

    इस ऑपरेशन का नाम “सिंदूर” इसलिए रखा गया क्योंकि यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था, जिसमें कई विवाहित महिलाओं का सुहाग उजड़ गया था. इसे उन महिलाओं के उजड़े सिंदूर का प्रतीक माना गया है.

  • Related Posts

    चहल-तानिया विवाद में नया मोड़: वीडियो डिलीट करने की मांग, 3 साल से चल रही थी बातचीत का दावा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गेंदबाजी…

    Continue reading
    टीम इंडिया में एंट्री की ओर वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में मिला बड़ा मौका!

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट में एक नई सनसनी उभरकर सामने आई है। महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *