• Create News
  • ▶ Play Radio
  • कोई भी आतंकी हमला हुआ तो माना जाएगा युद्ध! भारत सरकार का बड़ा फैसला।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    शीर्ष सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा.

    पाकिस्तान के नाकाम हमलों की कोशिशों के बीच भारत सरकार ने शनिवार (10 मई,2025) को बड़ा फैसला किया है. भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा. सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. इसी के साथ ऐसी किसी भी कार्रवाई का उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा.

    सरकार के फैसले से साफ हो चुका है कि अगर पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह के आतंकी हमले को भारत में अंजाम दिया जाता है तो उसे युद्ध मानते हुए इसका उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा. 22 अप्रैल,2025 को पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी गुट टीआरएफ के दहशतगर्दों ने 26 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक को धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया था. इस हमले के बाद से ही देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा चरम पर पहुंच गया था.

    भारतीय सेना दे रही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
    भारतीय सेना की ओर से शनिवार को कहा गया कि उसने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों एवं लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर अन्य इलाकों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर खतरे पैदा करने की पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है. भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में लेकर जा रहा है जो स्थिति को और तनावपूर्ण करने के ‘‘आक्रामक इरादे’’ का संकेत है. सेना ने आगे कहा कि वह अभियानगत रूप से पूरी तरह तत्पर हैं.

    भारत नहीं बढ़ाएगा तनाव- इंडियन आर्मी
    बड़े सैन्य संघर्ष की आशंकाओं के बीच, सैन्य प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते पाकिस्तानी सेना भी ऐसा ही करे. उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही.

    मिसरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी सेना की ‘‘उकसाने वाली’’ एवं ‘‘तनाव बढ़ाने वाली’’ कार्रवाइयों का नपा-तुला जवाब दिया है और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब में निर्दोष लोगों एवं असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का अपना घृणित और अनियंत्रित अभियान जारी रखे हुए है. कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक ‘‘कायराना’’ कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में वायुसेना अड्डों पर एक चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर पर हमला किया तथा पंजाब में कई वायुसेना अड्डों पर रात एक बजकर 40 मिनट के बाद के बाद ‘‘उच्च गति वाली मिसाइलों’’ से हमले किए गए, जिससे कुछ नुकसान हुआ.

    पाकिस्तानी आर्मी के सैन्य ठिकानों पर किए गए सटीक हमले
    उन्होंने कहा कि सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है और उचित जवाब दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित एवं सुनियोजित प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिह्नित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए.’’ कुरैशी ने कहा कि रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियां में पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर भारतीय लड़ाकू विमानों से हवा से वार करने वाले सटीक हथियारों के जरिए हमला किया गया और यह जवाबी कार्रवाई मुख्य रूप से कमान एवं नियंत्रण केंद्रों, रडार स्थलों और हथियार भंडारण क्षेत्रों पर केंद्रित रही.

    उन्होंने कहा कि पसरूर और सियालकोट हवाई अड्डे के रडार स्थलों को भी हथियारों से निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि भारत ने सुनिश्चित किया कि इन जवाबी कार्रवाइयों के दौरान न्यूनतम अवांछित क्षति हो.

    📄 Download News

  • Related Posts

    बिहार के सीवान में AK-47 चलने के बाद एसपी हटाए गए, जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई थी फायरिंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार के सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने…

    Continue reading
    सोशल मीडिया सेंसरशिप पर खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 5 महीनों में जारी हुए 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *