• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर! विदेश मंत्री इशाक डार बोले- ‘अगर भारत रुका तो हम भी पीछे हटने को तैयार’.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत और पाकिस्तान में बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यदि भारत रुका तो हम भी रुकने को तैयार हैं.

    भारत और पाकिस्तान में बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यदि भारत रुका तो हम भी रुकने को तैयार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान और नुकसान नहीं चाहता है.

    जियो न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, “हम अपना नुकसान नहीं करता चाहते. हम विनाश और धन की बर्बादी नहीं चाहते. उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान हमेशा से शांति चाहता रहा है और अगर भारत इस समय रुक जाता है तो हम भी शांति पर विचार करेंगे और जवाबी कार्रवाई या कुछ भी नहीं करेंगे. हम वास्तव में शांति चाहते हैं.”

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने इशाक डार से की बात
    ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है. पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन और मिसाइलें से अटैक करने की कोशिश की जा रही है, जिसका भारतीय सेना बखूबी जवाब दे रही है. ये बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से आज बात की. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस बयान के अनुसार, भारत-पाकिस्तान में सीधी बातचीत की अपील की गई है. विदेश मंत्री रुबियो ने तनाव कम करने और सीधी बातचीत फिर से स्थापित करने के अपने रुख को दोहराया और कहा कि तनाव को बातचीत से ही कम किया जाना चाहिए.

    पाकिस्तान की तरफ से फिर से भारत के 26 जगहों पर अटैक की कोशिश
    शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से फिर से 26 जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया. भारतीय सेना ने बताया कि जवाबी हमले से बचने के लिए पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में अपना एयरस्पेस बंद नहीं किया और नागरिक विमानों पर रोक नहीं लगाई.

  • Related Posts

    AP SSC Supplementary Result 2026 जारी, 82.39% छात्र हुए पास; पिछले साल के मुकाबले बड़ा सुधार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने AP SSC एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। सप्लीमेंट्री…

    Continue reading
    BCCI ने साफ किया रुख, वैभव सूर्यवंशी पर कार्रवाई की खबरों को किया खारिज; श्रीलंका A मैच विवाद पर दिया बड़ा बयान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत A और श्रीलंका A के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *