• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पहली बार देखा 1.5 बिलियन लोग…, पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर आया रवि शास्त्री का रिएक्शन, बोले PM मोदी G.O.A.T.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी नाकाम हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने स्टेटमेंट दिया है.

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय मे कमेंटेटर रवि शास्त्री ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सराहना की है. इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खूब प्रशंसा की है. रवि शास्त्री पीएम मोदी को भारतीय आर्म्ड फोर्सेस का कप्तान बताया है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को G.O.A.T. कहा है, यानी कि रवि शास्त्री का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी सभी लोगों में सबसे महान हैं.

    ‘पहली बार देखा 1.5 बिलियन लोग…’
    पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रवि शास्त्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैंने अपने स्पोर्टिंग लाइफ में कई यूनाइटेड टीमें देखी हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है कि मैं 1.5 बिलियन लोगों को एक साथ खड़े देख रहा हूं. रवि शास्त्री ने आगे लिखा कि हमारा मजबूत भारत एकजुट होकर हमारे मैदान में है, जिसका नेतृत्व हमारे भारतीय सेना कर रही है और इस सेना के कप्तान पीएम मोदी हैं. इसके साथ ही रवि शास्त्री ने तिरंगे झंडे के साथ ‘जय हिंद’ लिखा.

    भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’
    भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला करके सफल ऑपरेशन किया है. भारत की सेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया. इंडियन आर्मी ने इस ऑपरेशन से पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया है. पहलगाम हमले में भारत के निर्दोष 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. इस समय भी भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *