• Create News
  • ▶ Play Radio
  • दोबारा कब शुरू होगा IPL 2025? राजीव शुक्ला ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल 2025 को सस्पेंड कर दिया गया था. अब राजीव शुक्ला ने नए शेड्यूल को लेकर बड़ा बयान दिया है.

    शुक्रवार, 9 मई को BCCI ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया जा रहा है. इसके बाद अलग-अलग तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे? बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट (BCCI Vice President) राजीव शुक्ला ने टूर्नामेंट के शुरू होने पर बड़ा बयान दिया है.

    BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि फिलहाल IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के बाद भारत सरकार से विचार-विमर्श करके, साझेदारों, सभी फ्रैंचाइजी और प्रसारणकर्ताओं के साथ बात करके नए शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. राजीव शुक्ला ने आगे यह भी कहा कि जहां तक खिलाड़ियों की सुरक्षा की बात है, BCCI की पूरी टीम को भारतीय सेना पर गर्व है. उन्होंने दृढ़ संकल्प दिया कि बीसीसीआई पूरी दृढ़ता के साथ भारत सरकार और सेना के समर्थन में खड़ी है.

    आपको याद दिला दें कि गुरुवार को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. एक तरफ फैंस को मैदान से बाहर भेज दिया गया, वहीं खिलाड़ियों को जल्द से जल्द उनके होटल वापस भेज दिया गया था. बाद में आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने खुलासा किया कि पावर कट और फ्लडलाइट में खराबी को बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जिससे मैदान में भगदड़ जैसी घटना को रोका जा सके.

    IPL 2025 में 58 मैच हो चुके हैं, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को दोबारा करवाया जाएगा या नहीं. अभी लीग स्टेज में कम से कम 12 मैच बाकी हैं.

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *