• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 2025 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, बड़ी-बड़ी टीमों से भिड़ंत; जानें कब किससे होगा मैच।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय टीम इस साल अभी 9 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 मैच खेलेगी. जहां उसका सामना इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से होगा. यहां जानिए कब किससे होगा मैच.

    भारतीय क्रिकेट टीम शेड्यूल 2025
    भारतीय टीम को इस साल अभी 9 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 मैच खेलने हैं. पहले भारत टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगा. जहां उसे 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. वहीं आखिरी मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा.

    इंग्लैंड दौरे के भारत बांग्लादेश जाएगा. जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज का पहला मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं आखिरी मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा. जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 26 अगस्त से होगी, वहीं आखिरी मुकाबला 31 अगस्त को होगा.

    बांग्लादेश के दौरे के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर को वहीं दूसरा और आखिरी मैच 10 अक्टूबर से खेला जाएगा.

    इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां उसे तीन वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी. वहीं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को होगा. जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को होगा.

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका टीम की मेजबानी करेगी, जहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं आखिरी मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. वहीं आखिरी मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा.

    जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम इन मैचों के अलावा एशिया कप 2025 में भी खेलती दिखेगी. हालांकि एशिया कप के शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *