• Create News
  • ▶ Play Radio
  • IPL 2025 फाइनल वेन्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट, 3 जून को इस स्टेडियम में हो सकती है खिताबी भिड़ंत।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 के बचे हुए मैचों और प्लेऑफ का शेड्यूल जारी हो गया है. इस बीच 3 जून को होने वाले फाइनल के वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट आई है.

    इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 भारत पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था, जिसकी एक बार फिर शुरुआत 17 मई से होने जा रही है. बीसीसीआई ने शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. लीग स्टेज के 13 मैचों की तारीख और वेन्यू का ऐलान हुआ है लेकिन प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू कहां खेला जाएगा? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. हालांकि अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट आया है.

    आईपीएल 2025 फिर से 17 मई से शुरू होगा, पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी और केकेआर के बीच होगा. लीग के 13 मैच 6 स्टेडियम में आयोजित होंगे. रविवार 18 मई और 25 मई को डबल हेडर होंगे.

    कब खेले जाएंगे IPL 2025 के प्लेऑफ मैच
    लीग स्टेज का आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ और बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला क्वालीफायर मैच 29 और एलिमिनेटर मैच 30 मई को होगा. दूसरा क्वालीफायर 1 जून और आईपीएल फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा.

    कहां होगा IPL 2025 फाइनल मैच?
    शेड्यूल के अनुसार पहले 25 मई को फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था. अब फाइनल 3 जून को होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फाइनल का वेन्यू बदल दिया जाएगा, लीग स्टेज के बचे हुए मैच भी वहां नहीं हो रहे हैं. अब फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट किया जा सकता है.

    आईपीएल फाइनल शेड्यूल के बदलने के पीछे का कारण जो सामने आ रहा है वो खराब मौसम है. दरअसल जून की शुरुआत में शहर में तेज बारिश के आसार है. बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि प्लेऑफ के वेन्यू को लेकर फैसला कुछ दिनों में लिया जाएगा.

    IPL 2025 का नया शेड्यूल
    17 मई: RCB vs KKR (बेंगलुरु)
    18 मई: RR vs PBKS (जयपुर)
    18 मई: DC vs GT (दिल्ली)
    19 मई: LSG vs SRH (लखनऊ)
    20 मई: CSK vs RR (दिल्ली)
    21 मई: MI vs DC (मुंबई)
    22 मई: GT vs LSG (अहमदाबाद)
    23 मई: RCB vs SRH (बेंगलुरु)
    24 मई: PBKS vs DC (जयपुर)
    25 मई: GT vs CSK (अहमदाबाद)
    25 मई: SRH vs KKR (दिल्ली)
    26 मई: PBKS vs MI (जयपुर)
    27 मई: LSG vs RCB (लखनऊ)
    IPL 2025 Playoffs मैचों का शेड्यूल

    29 मई: क्वालीफायर 1 (वेन्यू तय नहीं)
    30 मई: एलिमिनेटर (वेन्यू तय नहीं)
    1 जून: क्वालीफायर 2 (वेन्यू तय नहीं)
    3 जून: फाइनल (वेन्यू तय नहीं)
    IPL 2025 प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार

    अभी कोई टीम नहीं है, जिसने आईपीएल प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का किया है. 57 मैचों के बाद अभी अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस हैं, जिन्होंने 11 में से 8 मैच जीते हैं. गुजरात की तरफ आरसीबी के भी 16 अंक हैं, वह दूसरे स्थान पर है. आरसीबी ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं. अगर वह 17 मई को कोलकाता को हरा देगी तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी और कोलकाता दौड़ से बाहर हो जाएगी.

    तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (15 अंक) और चौथे नंबर पर 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस है. दिल्ली कैपिटल्स के 13 अंक हैं, वह पांचवे स्थान पर है. दिल्ली, पंजाब के 3-3 और मुंबई के 2 मैच बचे हुए हैं.

    कोलकाता (11 अंक) और लखनऊ (10 अंक) की उम्मीदें भी प्लेऑफ में जाने की जिन्दा है. ये अंक तालिका में क्रमश छठे और सातवें स्थान पर है. लखनऊ के 3 और कोलकाता के 2 मैच बचे हुए हैं.

  • Related Posts

    “Mr. Omraj Patil और Mrs. Chaitalee Omraj Patil ने ‘HOTEL THE SIGNATURE’ के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में मेहनत, दूरदृष्टि और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करने वाले युवा उद्यमियों में Mr.…

    Continue reading
    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *