• Create News
  • ▶ Play Radio
  • विदेश में नौकरी करना चाहते हैं? जानिए उन 5 देशों के नाम जहां वर्क वीजा पाना सबसे आसान है।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    विदेश में नौकरी का सपना? इन देशों में मिलेगा जल्दी और सस्ता वीजा।

    विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना आज लाखों भारतीय युवाओं का सपना है। लेकिन अक्सर वर्क वीजा (Work Visa) की जटिल प्रक्रिया और भारी खर्च इस सपने को तोड़ देती है। अच्छी खबर यह है कि कुछ देश ऐसे हैं जो आसान प्रक्रिया, कम लागत और तेज़ मंजूरी के साथ वीजा जारी करते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, लातविया, आयरलैंड, आइसलैंड, इटली और अमेरिका जैसे देश विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं।

    वर्क वीजा के लिए सबसे आसान देश (2025)
    देश          वीजा फीस  मंजूरी का समय  औसत सालाना वेतन           रैंकिंग (10 में से)
    लातविया     £83             10 दिन             £20,500                             7.64
    आयरलैंड   £83               8 सप्ताह         £45, 000                            7.32
    आइसलैंड  £91                3 महीने          £17,000                              6.85
    इटली         £41              1–2 सप्ताह      वैरिएबल                                6.20
    अमेरिका   £400+         3–6 महीने        £50,000+                          6.00

    लातविया – सबसे तेज़ और सस्ता वर्क वीजा
    १. EU ब्लू कार्ड स्कीम के अंतर्गत
    २. 10 दिनों में वीजा मंजूरी
    ३. केवल £83 की फीस में
    ४. न्यूनतम सालाना वेतन: £20,500
    ५. उच्च तकनीकी क्षेत्रों और STEM प्रोफेशन के लिए विशेष अवसर

    आयरलैंड – स्किल्ड वर्कर्स के लिए आदर्श
    १. शिक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए आदर्श
    २. वीजा फीस: £83
    ३. वैधता: 5 साल
    ४. आवेदन समय: लगभग 8 सप्ताह
    ५. सालाना वेतन: £45,000 तक

    आइसलैंड – क्रिएटिव और रिसर्च पेशेवरों के लिए
    १. एकेडमिक और टेक्निकल सेक्टर वालों को प्राथमिकता
    २. वीजा फीस: £91
    ३. वैधता: 4 साल
    ४. औसत सैलरी: £17,000 से कम
    ५. वीजा प्रोसेसिंग में लगभग 3 महीने लगते हैं

    अमेरिका – लंबी वैधता, लेकिन धीमी प्रक्रिया
    १. वीजा अवधि: अधिकतम 6 साल (H1B)
    २. वीजा लागत: £400 से अधिक
    ३. मंजूरी का समय: 3 से 6 महीने
    ४. रैंकिंग में 6वां स्थान
    ५. उच्च प्रतिस्पर्धा और कोटा सिस्टम की वजह से कठिनाई

    इटली – सबसे सस्ता वीजा देने वाला देश
    १. वीजा लागत: केवल £41
    २. प्रोसेसिंग समय: 1–2 सप्ताह
    ३. स्किल्ड वर्कर्स और टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर वालों को प्राथमिकता
    ४. यूरोप में आसान एंट्री प्वाइंट

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *