• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 25 मई तक करें अप्लाई।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पुलिस भर्ती का सुनहरा मौका, 25 मई तक भरें फॉर्म।

    राजस्थान पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर द्वारा निकाली गई कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 25 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    पहले आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई 2025 थी, जिसे अब एक हफ्ते के लिए एक्सटेंड किया गया है।

    आवेदन कहां और कैसे करें?
    १. उम्मीदवार recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    २. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
    ३. अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होगा।

    शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
    पात्रता:
    विवरण                                                आवश्यकता
    राष्ट्रीयता                                     भारत का नागरिक होना चाहिए
    शैक्षणिक योग्यता                       12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
    ड्राइवर पद हेतु                           वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) अनिवार्य

    आयु सीमा:
    १. पुरुष उम्मीदवार: जन्म 2 जनवरी 2002 या उससे पहले नहीं होना चाहिए।
    २. महिला उम्मीदवार: जन्म 2 जनवरी 1997 या उससे पहले नहीं होना चाहिए।
    ३. आरक्षित वर्ग: सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू।

    चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
    चयन तीन चरणों में होगा:
    १. लिखित परीक्षा
    २. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
    ३. ड्राइविंग स्किल टेस्ट (सिर्फ ड्राइवर पद के लिए)

    सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    आवेदन शुल्क
    श्रेणी                                                                                शुल्क (₹)
    सामान्य, क्रीमीलेयर OBC/MBC, बाहरी राज्य                  ₹600
    नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, SC/ST, EWS, TSP         ₹400

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *