• Create News
  • ▶ Play Radio
  • किसी भी कीमत पर अपना द्वीप बचाएगा भारत का मित्र जापान, F-35 फाइटर जेट से की चीन की घेराबंदी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जापान की जवाबी तैयारी से चीन बौखलाया।

    Japan deployed F-35: चीन की आक्रामक विस्तारवादी नीति के खिलाफ जापान ने बड़ा कदम उठाया है। अपने विवादित सेनकाकू द्वीप समूह की सुरक्षा के लिए जापान ने अमेरिकी F-35A फाइटर जेट्स को कोमात्सु एयरबेस (होंशू द्वीप) पर तैनात कर दिया है। यह क्षेत्र पूर्वी चीन सागर में स्थित है, जिस पर चीन दियाओयू द्वीप कहकर अपना दावा करता है।

    जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी ने कहा कि यह तैनाती, जापान की वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करेगी और पूर्वी सागर में प्रशिक्षण व निगरानी अभियानों को बढ़ावा देगी।

    सेनकाकू द्वीप विवाद: चीन बनाम जापान
    १. सेनकाकू (जापानी नाम) या दियाओयू (चीनी नाम) द्वीप समूह पर जापान और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है
    २. 1895 के जापान-चीन युद्ध के बाद जापान ने इन द्वीपों पर नियंत्रण कर लिया था
    ३. 1970 के दशक में जब यहां तेल और गैस भंडार का पता चला, तब से चीन ने इन पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया
    ४. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका ने इन द्वीपों को जापान को लौटा दिया था

    अब चीन इन द्वीपों पर हक जताते हुए कोस्ट गार्ड और लड़ाकू विमान तैनात कर चुका है। उसने क्षेत्र को एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन (ADIZ) भी घोषित किया है।

    अमेरिका ने निभाई दोस्ती, चीन की घेरेबंदी शुरू
    अमेरिका और जापान के सैन्य गठजोड़ ने इस क्षेत्र में चीन की आक्रामकता पर अंकुश लगाने के लिए F-35A फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। पहले ये फाइटर जेट मिसावा एयरबेस तक सीमित थे, लेकिन अब कोमात्सु एयरबेस पर इनकी मौजूदगी चीन के लिए सीधी चुनौती मानी जा रही है। जापान सरकार के अनुसार, भविष्य में और भी उन्नत सैन्य संसाधन इस क्षेत्र में भेजे जाएंगे।

    सीधे युद्ध की स्थिति नहीं, लेकिन खतरा बरकरार
    फिलहाल जापान और चीन के बीच सीधे युद्ध की स्थिति नहीं है, लेकिन क्षेत्र में सैन्य और नौसैनिक टकराव की आशंका लगातार बनी हुई है। ड्रैगन की हरकतों से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव गहराता जा रहा है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading
    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *