• Create News
  • ▶ Play Radio
  • वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जल संरक्षण को लेकर सरकार का व्यापक जन-जागरूकता अभियान।

    सवांदाता,जयपुर,राजस्थान

    जयपुर,राजस्थान: राजस्थान सरकार 5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “वंदे गंगाजल संरक्षण जन-अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

    बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कलेक्टर, जल संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इसे केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है।

     

     

    वंदे गंगा” अभियान को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—
    १. हर ज़िले में स्थानीय जल स्रोतों का पुनरुद्धार सुनिश्चित किया जाए
    २. स्कूल, कॉलेज, ग्राम सभाएं और सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाए
    ३. सोशल मीडिया और जन संचार माध्यमों से अभियान को व्यापक प्रचार मिले
    ४. अभियान की प्रगति की निगरानी हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएं

    उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान को जल समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    जन अभियान से बनेगा ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’
    मुख्यमंत्री ने ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि “राजस्थान जैसे जल संकटग्रस्त राज्य में जल संरक्षण हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक ज़िम्मेदारी है।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading
    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *