• Create News
  • ▶ Play Radio
  • रेपो रेट में कटौती से रियल एस्टेट सेक्टर में नई जान, एक्सपर्ट बोले- बूस्टर डोज साबित होगा RBI का कदम।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    सस्ते लोन से बढ़ेगा घर खरीदने वालों का आत्मविश्वास, मिड और अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा।

    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर इसे 5.5% कर दिया है। यह इस साल की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है। इसके चलते अब होम लोन, कार लोन समेत सभी प्रकार के लोन की EMI सस्ती हो जाएगी।

    RBI को जहां इस फैसले से अर्थव्यवस्था में नई रफ्तार की उम्मीद है, वहीं रियल एस्टेट सेक्टर के जानकारों का मानना है कि यह कदम इस सेक्टर के लिए बूस्टर डोज साबित होगा।

    घर खरीदारों में बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
    त्रेहान ग्रुप के प्रबंध निदेशक सारांश त्रेहान ने कहा:
    रेपो रेट में 50 बीपीएस की कटौती से रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आवासीय खरीदारी में आत्मविश्वास बढ़ेगा। कम EMI के कारण पहली बार घर खरीदने वालों के लिए घर खरीदना और भी आसान हो जाएगा।”

    उन्होंने आगे कहा कि यह कदम खासतौर पर अफोर्डेबल और मिड-सेगमेंट हाउसिंग की मांग को बढ़ावा देगा। साथ ही, डेवलपर्स को भी सस्ती पूंजी उपलब्ध होगी जिससे वे अपनी परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर पाएंगे।

    बेहतर दर पर मिलेगा होम लोन
    केडब्ल्यू ग्रुप के निदेशक पंकज कुमार जैन ने कहा:
    RBI का यह फैसला घरेलू निजी खपत को प्रोत्साहित करने के लिए बेहद सकारात्मक है। अब EMI में कटौती के साथ बेहतर ब्याज दर पर नए होम लोन मिलेंगे। इस कदम से घर खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर जब प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।”

    बाजार और मुद्रास्फीति में संतुलन
    गंगा रियल्टी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग ने कहा:
    50 बेसिस प्वाइंट की यह कटौती रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे खासकर मिड-इनकम और पहली बार घर खरीदने वालों में मांग में तेजी आएगी। डेवलपर्स के लिए भी फंडिंग की लागत कम होगी, जिससे परियोजनाओं के कार्यान्वयन में सहूलियत होगी।”

    बूस्टर डोज साबित होगा RBI का फैसला
    जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक जस पंचामिया ने कहा:
    यह कदम उपभोग और निवेश को बढ़ावा देगा। वर्तमान में जब महंगाई पर नियंत्रण है, ऐसे में सस्ते दरों पर लोन मिलने से रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। यह पूरी तरह से बूस्टर डोज का काम करेगा।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, QR कोड वाले दान बॉक्स से जांच को मिली नई दिशा; ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से भी होगी पूछताछ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है।…

    Continue reading
    शिंदे गुट में शामिल होते ही सचिन अहिर को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति निर्विरोध चुने गए

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *