• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मंडलों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भादरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंडल स्तरीय बैठक, पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बनी रणनीति।

    सवांदाता,भादरा, राजस्थान

    भादरा, राजस्थान: भादरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राजेश्वरी शेर सिंह गोस्वामी के नेतृत्व में भादरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के चार मंडलों में मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों की महत्वपूर्ण विचार बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

    मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता में हुई बैठक
    बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों ने विधानसभा प्रभारी मुस्ताक खान के सानिध्य में की।

     

    बैठक में शामिल मंडल अध्यक्ष:
    १. जोगीवाला मंडल अध्यक्ष हनुमान यादव
    २. अजीतपुरा मंडल अध्यक्ष लीलूराम छापरवाल
    ३. भिरानी मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल बेनीवाल
    ४. रामगढ़ मंडल अध्यक्ष अनिल लाटा

     

     

    बैठक में कुल 19 पंचायतों के कांग्रेस के मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर माइक्रो लेवल पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

    कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति
    बैठक में निम्न प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
    १. ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय ढील
    २. भादरा नगर अध्यक्ष लीलूराम तैनान
    ३. सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र गोदारा
    ४. सेवादल जिला महासचिव मनीराम लंकेसर
    ५. जिला कांग्रेस महासचिव अजय स्वामी

     

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरलाल सैनी, विवेक थोरी, विशाल गोस्वामी, गुलजार खान, हसन खान, मास्टर खेताराम सिंगाठिया, चंद्रपाल नाथ, रणसिंह बेनीवाल सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    इसके अलावा अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, सेवादल सदस्य, और कांग्रेस के स्थानीय प्रभावशाली नेता भी बैठक में शामिल रहे।

    पंचायत चुनाव की तैयारियों पर रहा मुख्य फोकस
    बैठक में पंचायत चुनावों में कांग्रेस की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने, और जनसंपर्क अभियान चलाने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

    विधानसभा प्रभारी मुस्ताक खान ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव में कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं और संगठन को एकजुट रखें।

    भादरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वरी शेर सिंह गोस्वामी ने कहा कि “कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगा।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    📄 Download News

  • Related Posts

    बिहार के सीवान में AK-47 चलने के बाद एसपी हटाए गए, जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई थी फायरिंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार के सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने…

    Continue reading
    सोशल मीडिया सेंसरशिप पर खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 5 महीनों में जारी हुए 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *