• Create News
  • ▶ Play Radio
  • एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से मांगी माफी, कहा – “बात बहुत आगे बढ़ गई, मुझे पछतावा है”.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    सोशल मीडिया पर तीखे हमलों के बाद एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से मांगी माफी, ट्रंप बोले- “मैंने मस्क की बहुत मदद की थी”.

    वॉशिंगटन डीसी,अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोशल मीडिया पर हुई बयानबाजी को लेकर माफी मांगी है। मस्क और ट्रंप बीते कुछ समय से एक-दूसरे पर खुलकर निशाना साधते नजर आ रहे थे, लेकिन अब मस्क ने अपने रवैये पर पछतावा जताया है।

    मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में की गई कुछ पोस्ट्स पर पछतावा है। बात बहुत आगे बढ़ गई थी और यह नहीं होना चाहिए था।”

    मस्क बोले थे- “मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते
    पिछले सप्ताह मस्क ने ट्रंप पर तीखे हमले करते हुए दावा किया था, “अगर मैं न होता तो ट्रंप चुनाव हार जाते।”
    इसके साथ ही मस्क ने ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे मामला गरमा गया।

    ट्रंप की चेतावनी: सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द करने की धमकी
    ट्रंप ने मस्क के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा: “मैं एलन मस्क से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी काफी मदद की है — सब्सिडी से लेकर सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स तक। अगर ये रवैया जारी रहा, तो हम उनकी कंपनियों की समीक्षा कर सकते हैं।”

    अमेरिका में विरोध प्रदर्शन और ट्रंप की सख्ती
    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भी इस मामले की पृष्ठभूमि में चर्चा का विषय बन गया। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को “दंगाई” बताते हुए 2000 नेशनल गार्ड्स तैनात किए। इसके साथ ही उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर और एलए मेयर से माफी मांगने को कहा।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *