• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ऑपरेशन सिंदूर में मात खाने वाले पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका का न्यौता, ट्रंप खेल रहे चेक-एंड बैलेंस का खेल?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    14 जून को वॉशिंगटन में होने वाले 250वें यूएस आर्मी डे परेड में शामिल हो सकते हैं पाक आर्मी चीफ; ट्रंप आतंकवाद पर बातचीत की योजना में।

    नई दिल्ली: भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह से मात खाने वाले पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर अब अमेरिका के 250वें यूएस आर्मी डे परेड में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, 12 जून को वॉशिंगटन डीसी पहुंचने की संभावना है, जहां वह अमेरिकी रक्षा अधिकारियों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं।

    वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के हवाले से बताया कि अमेरिका ने आसिम मुनीर को आधिकारिक न्यौता भेजा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस यात्रा के दौरान अमेरिका आतंकवाद के मुद्दे पर खासतौर से बात कर सकता है, विशेषकर भारत और अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर।

    क्या ट्रंप फिर से मध्यस्थता की भूमिका में?
    डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी 10 मई को हुए सीजफायर का क्रेडिट लेते नजर आए थे। उनका दावा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम उनकी मध्यस्थता के बाद संभव हो सका। हालांकि, भारतीय सरकार ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय दोनों देशों के आपसी संवाद से हुआ था और इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।

    सीजफायर से पहले पाकिस्तान की दो बार अपील
    सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने 7 मई को पहली बार भारत से सीजफायर की मांग की थी। इसके बाद 10 मई को दोपहर 3:35 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच बातचीत हुई और तभी सीजफायर पर सहमति बनी।

    ऑपरेशन सिंदूर: भारत का सटीक प्रहार
    22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई लड़ाकू विमानों ने JF-17 और मिराज जैसे पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को ध्वस्त कर दिया।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading
    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *