• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भारत ने किया ढेर, राफेल-सुखोई की डॉगफाइट में JF-17 और मिराज तबाह।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह करने के साथ-साथ पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को भी मार गिराया, जल्द सामने आएंगे पुख्ता सबूत।

    नई दिल्ली: भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6 और 7 मई की रात भारतीय वायुसेना (IAF) ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सर्जिकल एयर स्ट्राइक की। इसके साथ ही हुई डॉग फाइट में भारत के राफेल और सुखोई लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के JF-17, J-10 और मिराज जैसे फाइटर जेट्स को सफलतापूर्वक मार गिराया।

    रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत के पास इस कार्रवाई के पुख्ता सबूत हैं और जल्द ही वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसे साझा करेगा। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है।

    भारत ने दिया आतंक का करारा जवाब
    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया, जिसकी पुष्टि सरकार ने की है।

    जैसे ही यह हमला हुआ, पाकिस्तान ने सीमा पर सीज़फायर का उल्लंघन शुरू कर दिया, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई प्रमुख एयरबेस जैसे:नूर खान एयरबेस, सुक्कुर एयरबेस, चुनियां एयरबेस, रफीकी एयरबेस, रहीम यार खान एयरबेस को गंभीर क्षति पहुंचाई।

    सेना ने पेश किए सैटेलाइट सबूत
    भारतीय सेना ने सैटेलाइट इमेज और इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स भी पेश की हैं, जिससे साफ होता है कि पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली बुरी तरह चरमराई है। विशेष रूप से HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम, जो पाकिस्तान ने चीन से खरीदा था, उसे भी ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त कर दिया गया।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    टीम इंडिया में एंट्री की ओर वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में मिला बड़ा मौका!

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट में एक नई सनसनी उभरकर सामने आई है। महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही…

    Continue reading
    बिहार में बड़ा सियासी बदलाव: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, निशांत कुमार बन सकते हैं डिप्टी CM

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जानकारी के अनुसार Samrat Chaudhary को राज्य का नया मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *