• Create News
  • ▶ Play Radio
  • इंडियन कोस्ट गार्ड में 630 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 10वीं से 12वीं पास युवा जल्द करें आवेदन।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय तटरक्षक बल में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका — जानें पद, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल।

    नई दिल्ली, 12 जून 2025: देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने नाविक (जनरल ड्यूटी, डोमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) पदों पर कुल 630 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं और 25 जून 2025 रात 11:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    पदों का पूरा ब्योरा
    १. CGEPT-01/2026
    नाविक (GD) – 260 पद
    यांत्रिक (मैकेनिकल) – 30 पद
    यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) – 11 पद
    यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 19 पद

    २. CGEPT-02/2026
    नाविक (GD) – 260 पद
    नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 50 पद
    कुल पद: 630

    ३. शैक्षणिक योग्यता
    नाविक (GD) – 12वीं पास (गणित और भौतिकी के साथ)
    नाविक (DB) – 10वीं पास
    यांत्रिक (सभी ट्रेड) – AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 2-4 वर्ष का डिप्लोमा

    आयु सीमा
    उम्मीदवार की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना और छूट की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

    वेतन और भत्ते
    नाविक (GD/DB) – ₹21,700/माह (पे लेवल-3)
    यांत्रिक – ₹29,200/माह (पे लेवल-5) + ₹6,200 यांत्रिक भत्ता + अन्य सरकारी भत्ते

    चयन प्रक्रिया
    १. लिखित परीक्षा
    २. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
    ३. दस्तावेज़ सत्यापन
    ४. चिकित्सा जांच (Medical Test)

    आवेदन शुल्क
    GEN/OBC/EWS – ₹300
    SC/ST – मुक्त (Zero Fee)

    जरूरी तारीखें
    आवेदन शुरू – 11 जून 2025
    आवेदन की अंतिम तिथि – 25 जून 2025 (रात 11:30 बजे तक)

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *