• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पिता के दिखाए रास्ते पर चल रहे मुकेश अंबानी के दोनों बेटे, कम उम्र में ही बने देश के सबसे अमीर युवा, नेटवर्थ चौंकाएगी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    360 वन वेल्थ और क्रिसिल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, आकाश और अनंत अंबानी भारत के सबसे युवा और शीर्ष धनकुबेर।

    Anant And Akash Ambani: देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों संयुक्त रूप से भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹3.59 लाख करोड़ बताई गई है।

    यह जानकारी रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें देश के 2,013 अमीर भारतीयों को शामिल किया गया है।

    भारत के कुल धन का एक-तिहाई इन 2013 लोगों के पास
    इस लिस्ट में ऐसे भारतीयों को शामिल किया गया है जिनकी संपत्ति कम से कम ₹500 करोड़ है। रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी की संयुक्त संपत्ति करीब 100 लाख करोड़ रुपये है, जो देश की कुल GDP का लगभग एक तिहाई है।

    मुंबई बना अमीरों की राजधानी
    रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मुंबई भारत की सबसे बड़ी धन नगरी बनकर उभरी है। यहां के 577 उद्योगपति इस सूची में शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति में 40% हिस्सेदारी है। इसके बाद दिल्ली (17%), बेंगलुरु (8%), और अहमदाबाद (5%) जैसे शहरों का स्थान आता है।

    40 साल से कम उम्र में छुए सफलता के शिखर
    रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 143 युवा, जिनकी उम्र 40 साल से कम है, वे आज अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें डिजिटल स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े कई नाम हैं। सबसे युवा अरबपति के रूप में भारतपे के को-फाउंडर शाश्वत नकरानी, जो सिर्फ 27 साल के हैं, इस सूची में शामिल हुए हैं।

    10,000 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले 161 अमीर
    रिपोर्ट के मुताबिक, 161 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति ₹10,000 करोड़ से अधिक है। वहीं 169 लोग ऐसे हैं जिनके पास ₹5,000 करोड़ से ₹10,000 करोड़ के बीच की संपत्ति है। इस लिस्ट में सबसे अधिक अमीर व्यक्ति टॉप कॉर्पोरेट ग्रुप्स के प्रमोटर हैं — जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदानी ग्रुप, टाटा ग्रुप आदि।

    इन सेक्टर्स में सबसे अधिक दौलत
    सबसे ज्यादा संपत्ति वाले लोगों में बैंकिंग, टेलीकॉम और एविएशन सेक्टर से जुड़े नाम शामिल हैं, जिनकी औसतन संपत्ति ₹7,900 करोड़ से ₹8,500 करोड़ के बीच है। इसके बाद फार्मास्युटिकल, फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हैं।

    महिलाएं भी पीछे नहीं, ईशा अंबानी सबसे अमीर महिला
    इस रिपोर्ट में महिलाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही। कुल धन में महिलाओं की हिस्सेदारी 24% है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान फार्मास्युटिकल सेक्टर (33%) का है। ईशा अंबानी को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *