• Create News
  • ▶ Play Radio
  • शेयर बाजार में तेजी: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल!

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत और अमेरिका के संभावित व्यापार समझौते से बाजार में बनी उत्साह की लहर, एशियन पेंट्स, अडानी और HCL जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी।

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के संभावित व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) की उम्मीदों ने घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर रफ्तार भर दी है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी गई।

    सुबह करीब 9:30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 186.04 अंक की तेजी के साथ 83,792.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो आगे चलकर 220 अंकों तक उछल गया। वहीं,एनएसई का निफ्टी-50 भी 56.35 अंक चढ़कर  25,573.40 के स्तर पर खुला।

    टॉप गेनर्स: अडानी से लेकर एशियन पेंट्स तक
    आज के कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इसके अलावा जिन कंपनियों में 4% तक का इजाफा हुआ, उनमें शामिल हैं:
    १. अडानी एंटरप्राइजेज
    २. एचसीएल टेक्नोलॉजीज
    ३. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
    ४. अपोलो हॉस्पिटल
    ५. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज
    ६. डॉक्टर रेड्डी लैब्स

    अमेरिकी और एशियाई बाजार का रुख
    अमेरिकी शेयर बाजारों में भी जोरदार तेजी का माहौल बना रहा:
    १. S&P 500 में 0.52% की तेजी के साथ 6204.95 का स्तर
    २. NASDAQ में 0.47% उछाल, जो 20,369.73 पर बंद हुआ
    ३. Dow Jones 275.50 अंक चढ़कर 44,094.77 पर बंद

    वहीं एशिया प्रशांत बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला:
    १. जापान का निक्केई 0.87% गिरा
    २. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.83% चढ़ा
    ३. ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.15% ऊपर बंद हुआ

    विशेषज्ञों की राय
    मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे के अनुसार,
    पिछले हफ्ते ग्लोबल मार्केट्स के पॉजिटिव संकेतों और घरेलू निवेशकों की खरीद के चलते तेजी आई थी। अब निवेशकों की नजर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर है, जिसकी समयसीमा नजदीक आ चुकी है।”

    वहीं, जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा,
    वेस्ट एशिया में सीजफायर के बाद आई स्थिरता और अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील ने वैश्विक धारणा को मजबूत किया है।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    वाहिद शेख: स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सेक्टर में भरोसे का नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। वाहिद शेख भारत के जाने-माने उद्यमी, सिक्योरिटी कंसल्टेंट और टेक्निकल सर्विलांस विशेषज्ञ हैं। वे Indiebim Technology Solutions Pvt. Ltd., H…

    Continue reading
    भारत के इस राज्य में सस्ती हुई शराब, 100 से ज्यादा ब्रांड्स के दाम 50 रुपये तक घटे, यहां देखें नई रेट लिस्ट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश में जहां कई राज्यों में शराब की कीमतों में समय-समय पर बढ़ोतरी देखने को मिलती है, वहीं अब केरल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *