• Create News
  • Nominate Now

    Hembro Infotech बना भारत में स्कूल मैनेजमेंट सॉल्यूशंस का अग्रणी नाम, डिजिटल शिक्षा को दे रहा नया आयाम।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    किरण कुमार हेम्ब्रोम और मौसुमी देबनाथ के नेतृत्व में Hembro Infotech स्कूलों को क्लाउड आधारित ERP और डिजिटल टूल्स के जरिए स्मार्ट बनाने में जुटा है।

    Hembro Infotech बना भारत में स्कूल मैनेजमेंट सॉल्यूशंस का अग्रणी नाम, डिजिटल शिक्षा को दे रहा नया आयाम।

    श्री.किरण कुमार हेम्ब्रोम फाउंडर ऑफ़ Hembro Infotech

    सक्सेस स्टोरी ऑफ़ Hembro Infotech: भारत में स्कूलों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने के लिए अब Hembro Infotech जैसी कंपनियां नई दिशा दिखा रही हैं। अक्सर देखा जाता है कि स्कूल अपने डेटा को मैनुअल तरीके से या फिर अस्थायी सॉफ्टवेयर समाधानों के जरिए मैनेज करते हैं, जिनमें आफ्टर-सेल्स सपोर्ट का अभाव रहता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से Hembro Infotech की स्थापना की गई थी।

    किरण कुमार हेम्ब्रोम और मौसुमी देबनाथ की पहल
    Hembro Infotech के फाउंडर किरण कुमार हेम्ब्रोम और को-फाउंडर मौसुमी देबनाथ ने बचपन से ही समाज में कुछ अलग और सकारात्मक बदलाव लाने की सोच रखी थी। उन्होंने मिलकर ऐसा प्लेटफॉर्म खड़ा किया जो स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए डिजिटल रूप से सशक्त समाधान दे सके।

    Hembro Infotech के प्रमुख प्रोडक्ट्स और सेवाएं
    कंपनी के 7 प्रमुख प्रोडक्ट्स में सबसे लोकप्रिय है Hembro eCamp, जो भारत का सबसे पसंदीदा स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है। इसमें 100 प्रतिशत कस्टमाइजेशन के साथ क्लाउड आधारित ERP सॉल्यूशन शामिल है, जो स्कूलों के रोजमर्रा के कार्यों को ऑटोमेट करने में मदद करता है।

    इस ERP के माध्यम से स्कूल छात्र, स्टाफ, उपस्थिति, रिपोर्ट कार्ड, सर्टिफिकेट, फीस मैनेजमेंट, नोटिफिकेशन, SMS और रिमार्क एंट्री जैसे कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं। यह सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित डेटा सेंटर से होस्ट और मैनेज होता है।

    इसके अलावा:
    १. Hembro Admission: ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल, जिससे छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं
    २. Hembro Class: डिजिटल क्लासरूम प्लेटफॉर्म, जहां 24×7 ऑनलाइन लेक्चर उपलब्ध रहते हैं
    ३. Hembro Notes: क्लास नोट्स और डिजिटल शैक्षणिक सामग्री साझा करने का पोर्टल
    ४. Hembro Test: ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली, जहां स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर सकते हैं
    ५. Makepayment.in: ऑनलाइन फीस भुगतान पोर्टल जो सुरक्षित और आसान भुगतान की सुविधा देता है
    ६. LibNet E-Library: पूरी तरह से वेब आधारित लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, जिससे कई लोकेशन पर पुस्तकालय का संचालन संभव होता है

    बेहतर सेवा और डेटा सुरक्षा पर जोर
    किरण कुमार हेम्ब्रोम कहते हैं, “आज के समय में बेहतर ERP समाधान, उच्च स्तर की डेटा सुरक्षा और उत्कृष्ट आफ्टर-सेल्स सपोर्ट स्कूलों के लिए अनिवार्य हो गया है। हम अपने सभी प्रोडक्ट्स को पूरी तरह से कस्टमाइजेबल बनाते हैं और क्लाइंट को 24/7 सपोर्ट के साथ फ्री अपडेट्स और सिक्योरिटी पैचेस देते हैं।”

    Tripura के Holy Cross College का उदाहरण
    Hembro Infotech का योगदान त्रिपुरा के Holy Cross College, Agartala में साफ नजर आता है। यह कॉलेज राज्य का पहला ऐसा कॉलेज बना जिसने ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम और e-Library Automation को NAAC गाइडलाइंस के तहत लागू किया। परिणामस्वरूप कॉलेज को ‘NAAC Accredited with A Grade‘ की मान्यता मिली।

    निरंतर नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण
    Hembro Infotech का R&D विभाग लगातार नए इनोवेशन पर काम कर रहा है ताकि स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी डिजिटल रूप से मजबूत बन सकें। कंपनी डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने और शैक्षणिक संस्थानों को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई है।

    Hembro Infotech स्कूलों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल पार्टनर बनकर उभरा है। इसके क्लाउड आधारित समाधान स्कूलों को स्मार्ट, सुरक्षित और दक्ष बनाने में मदद कर रहे हैं। आने वाले समय में कंपनी अपने नवाचारों से शिक्षा जगत को और अधिक डिजिटल रूप से सक्षम बनाएगी।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    ‘स्पॉइल्ड ब्रैट’: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, वोट चोरी आरोप पर CSD का माफीनामा साझा किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमता नहीं दिख रहा है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार…

    Continue reading
    अनिल अंबानी के घर और दफ्तरों पर CBI की रेड: बैंक लोन फ्रॉड मामले में बड़ा एक्शन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बैंक लोन फ्रॉड मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *