इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

मुकेश अंबानी और ब्लैकरॉक के संयुक्त उद्यम जियो ब्लैकरॉक ने भारत के फंड बाजार में बड़ा धमाका किया, सिर्फ 3 दिन में 17,800 करोड़ रुपये जुटाए
मुकेश अंबानी: भारत के एसेट मैनेजमेंट उद्योग में जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है। कंपनी ने महज 3 दिनों के अंदर 17,800 करोड़ रुपये (करीब 2.1 बिलियन डॉलर) का निवेश जुटाया, जिससे यह भारत के टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल हो गई है।
जियो ब्लैकरॉक: भारत का नया फाइनेंशियल पॉवरहाउस
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (JFSL) और दुनिया की दिग्गज फाइनेंशियल फर्म ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है। इसका पहला NFO 30 जून 2025 को लॉन्च हुआ और 02 जुलाई 2025 को बंद हो गया।
इस न्यू फंड ऑफर के तहत तीन म्यूचुअल फंड लॉन्च किए गए:
१. जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड
२. जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड
३. जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड
90 से ज्यादा संस्थागत निवेशक और 67,000 खुदरा निवेशक जुड़े
कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर में 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक रिटेल इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया। यह आंकड़ा जियो ब्लैकरॉक के डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण और मजबूत निवेश रणनीति का प्रमाण है।
क्या बोले जियो ब्लैकरॉक के CEO?
कंपनी के प्रबंध निदेशक और CEO सिड स्वामीनाथन ने कहा कि,
“हमारे पहले ही NFO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह हमारी निवेश फिलॉसफी, जोखिम प्रबंधन और डिजिटल नवाचार का प्रमाण है।”
उन्होंने कहा कि जियो ब्लैकरॉक भारत के विकसित हो रहे निवेश बाजार में एक मजबूत ताकत के रूप में उभर रहा है।
कैसे आसान हुआ निवेश?
कंपनी ने रिटेल निवेशकों के लिए निवेश को आसान बनाने के लिए ‘अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव’ लॉन्च किया है। इसके तहत ग्राहक जियो फाइनेंस ऐप के जरिए मिनटों में अपना खाता खोल सकते हैं और निवेश शुरू कर सकते हैं।
डिजिटल प्रोसेस को सरल और तेज बनाने के कारण जियो ब्लैकरॉक ने कम समय में बड़े पैमाने पर निवेशक जोड़े हैं।
भारत के टॉप 15 फंड हाउस में एंट्री
जियो ब्लैकरॉक का यह पहला कदम ही इतना बड़ा साबित हुआ कि कंपनी भारत के 47 फंड हाउसों में सीधे टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में अपनी जगह बना चुकी है।
आने वाले समय में कंपनी भारत के फंड बाजार में और बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार दिख रही है।
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com







