• Create News
  • ▶ Play Radio
  • वाई वाई नूडल्स के मालिक हैं नेपाल के इकलौते अरबपति बिनोद चौधरी, रतन टाटा और नेल्सन मंडेला के हैं फैन।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना छोड़ संभाली फैमिली बिजनेस की जिम्मेदारी, वाई वाई नूडल्स से नेपाल ही नहीं, भारत समेत कई देशों में बनाई पहचान।

    विनोद चौधरी और रतन टाटा: दुनिया के अरबपतियों में भारत और अमेरिका के नाम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन आज हम आपको नेपाल के एकमात्र अरबपति बिनोद चौधरी के बारे में बता रहे हैं। वह चौधरी ग्रुप (CG Group) के चेयरमैन और सीईओ हैं और दुनिया भर में वाई वाई नूडल्स के जरिए मशहूर हैं।

    कितनी है बिनोद चौधरी की संपत्ति?
    १.’फोर्ब्स के मुताबिक, बिनोद चौधरी की कुल संपत्ति लगभग 1.8 बिलियन डॉलर है
    २. नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति
    ३. 2013 में फोर्ब्स ने नेपाल के पहले अरबपति के रूप में मान्यता दी
    ४. कारोबारी के साथ-साथ लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं

    जहां दुनिया के बड़े अरबपतियों में एलन मस्क के पास 247 बिलियन डॉलर और मुकेश अंबानी के पास 107 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, वहीं चौधरी नेपाल के इकलौते अरबपति हैं।

    CA बनने का सपना, लेकिन बनी कारोबार की राह
    काठमांडू में जन्मे बिनोद चौधरी का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का था। लेकिन पिता के बीमार पड़ने के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई। उन्होंने पारिवारिक कारोबार संभालना शुरू किया और जल्द ही व्यापार के क्षेत्र में नाम कमा लिया।

    वाई वाई नूडल्स से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
    १. थाईलैंड दौरे के दौरान चौधरी ने इंस्टैंट नूडल्स की बढ़ती मांग को देखा और नेपाल में इसी तर्ज पर वाई वाई नूडल्स लॉन्च किया
    २. नेपाल में लॉन्च होने के बाद भारत और अन्य देशों में लोकप्रिय हुआ
    ३. भारत में मैगी की पकड़ के बावजूद वाई वाई ने अपनी अलग जगह बनाई
    ४. भारत समेत दुनिया के कई देशों में वाई वाई नूडल्स का बड़ा बाजार

    अन्य कारोबार और अंतरराष्ट्रीय विस्तार
    १.1990 में सिंगापुर में सिनोवेशन ग्रुप लॉन्च किया
    २. 1995 में दुबई सरकार के साथ मिलकर नबिल बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक हासिल किया
    ३. उनकी कंपनी चौधरी ग्रुप फाइनेंस, रियल एस्टेट, होटल्स और FMCG सेक्टर में भी काम करती है

    रतन टाटा और नेल्सन मंडेला से प्रेरणा
    १. बिनोद चौधरी अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा और पिता को देते हैं
    २. रतन टाटा से प्रेरित होकर कारोबार में नैतिकता और समाज सेवा का महत्व समझा
    ३. नेल्सन मंडेला से जीवन में धैर्य और संघर्ष का पाठ सीखा
    ४. बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के भी प्रशंसक हैं

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    बागलाण: पवन रामदास काकुळते ने शिक्षा के क्षेत्र में रची नई पहचान, ‘ध्येय क्लास’ बना सफलता का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन पवन रामदास काकुळते ने…

    Continue reading
    नाशिक: Ishita Packwell Industries के जरिए सौरभ देशमुख ने पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में जहां गुणवत्ता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहीं सौरभ देशमुख ने Ishita Packwell Industries…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *