• Create News
  • Nominate Now

    Tesla ने भारत में जारी की पहली कार की कीमतें, Model Y की डिलीवरी Q3 2025 से शुरू।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    Tesla Model Y की शुरुआती ऑन-रोड कीमत ₹61.07 लाख, मिलेंगे दो वेरिएंट्स और कई कलर ऑप्शन; बुकिंग ₹22,000 में शुरू।

    नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार को बड़ा झटका देने आ गई है Elon Musk की कंपनी Tesla। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपनी पहली कार Model Y SUV के कीमतों और डिलीवरी टाइमलाइन का एलान कर दिया है। Model Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही (Q3) से शुरू होगी।

    कंपनी ने इसकी बुकिंग ₹22,000 में शुरू कर दी है, जो नॉन-रिफंडेबल है। शुरू में यह गाड़ी दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी।

    Tesla Model Y की कीमतें:
    १. Standard RWD वेरिएंट: ₹61.07 लाख (ऑन-रोड दिल्ली)
    २. Long Range RWD वेरिएंट: ₹69.15 लाख (ऑन-रोड दिल्ली)

    क्या है वेरिएंट्स में अंतर?
    १. Standard RWD वेरिएंट
    २. बैटरी: 60kWh LFP
    ३. रेंज: लगभग 500 किलोमीटर
    ४. 0-100 किमी/घंटा: लगभग 5.6 सेकंड
    ५. Long Range RWD वेरिएंट
    ६. बैटरी: 75kWh NMC
    ७. रेंज: 622 किलोमीटर तक
    ८. 0-100 किमी/घंटा: 5 सेकंड से कम

    फीचर्स जो इसे बनाते हैं अलग:
    Tesla Model Y को भारत में टेक्नोलॉजी के पावरहाउस के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें मिलेंगे:
    १. ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट्स
    २. रियर सीट के लिए टचस्क्रीन
    ३. इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीटें
    ४. Tesla ऐप के जरिए रियल-टाइम कंट्रोल
    ५. प्रीमियम साउंड सिस्टम

    Model Y के कलर ऑप्शन:
    रंग                                           एक्स्ट्रा चार्ज
    स्टील्थ ग्रे                                  ₹0 (नो एक्स्ट्रा चार्ज)
    पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट             ₹95,000
    डायमंड ब्लैक                          ₹95,000
    ग्लेशियर ब्लू                             ₹1,25,000
    क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड      ₹1,85,000

    इन प्रीमियम रंगों की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी देखी जा चुकी है और भारतीय ग्राहकों को भी वही प्रीमियम अनुभव देने का वादा करती है Tesla

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    ‘स्पॉइल्ड ब्रैट’: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, वोट चोरी आरोप पर CSD का माफीनामा साझा किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमता नहीं दिख रहा है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार…

    Continue reading
    अनिल अंबानी के घर और दफ्तरों पर CBI की रेड: बैंक लोन फ्रॉड मामले में बड़ा एक्शन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बैंक लोन फ्रॉड मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *