• Create News
  • घर खरीदने वालों को झटका! RBI की राहत के बावजूद SBI ने बढ़ाए होम लोन ब्याज दरें

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    नई दिल्ली।
    घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बड़ा झटका दिया है। बैंक ने अपने होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है।

    अब SBI का होम लोन ब्याज दर रेंज 7.50% से 8.70% के बीच होगा। पहले यह 7.50% से 8.45% था। यानी निचली सीमा वही रखी गई है, लेकिन ऊपरी सीमा में 25 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है।

    जुलाई में भी थी यही दर

    जुलाई 2025 में भी एसबीआई का ब्याज दर रेंज 7.50% से 8.45% था। लेकिन अब संशोधन के बाद नए ग्राहकों को अधिकतम 8.70% तक ब्याज चुकाना होगा।

    अन्य बैंकों की ब्याज दरें

    • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 7.35% से 7.45%

    • आईसीआईसीआई बैंक: 8%

    • एचडीएफसी बैंक: 7.90%

    • एक्सिस बैंक: 8.35%

    यानी SBI की नई दरें कई निजी बैंकों से ज्यादा हो गई हैं।

    सिर्फ नए ग्राहकों पर लागू

    बैंक का यह बदलाव फिलहाल केवल नए ग्राहकों पर लागू होगा। मौजूदा ग्राहकों की ब्याज दरों पर इसका असर नहीं होगा।

    RBI की राहत पर पानी

    यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती की है। RBI का मकसद लोगों को सस्ती दरों पर कर्ज उपलब्ध कराकर अर्थव्यवस्था को गति देना है। लेकिन SBI की ओर से होम लोन महंगा करने का असर खासतौर पर कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा।

    आगे क्या?

     

    माना जा रहा है कि SBI के बाद अन्य पब्लिक सेक्टर बैंक भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। ऐसे में घर खरीदने वालों को फिलहाल होम लोन महंगा पड़ सकता है।

  • Related Posts

    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading
    Iran–Israel War: इराण-इस्रायल युद्ध का असर मुंबई तक, ड्रोन हमले में कांदिवली के युवक की मौत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मध्य पूर्व में जारी Iran–Israel conflict का असर अब भारत तक महसूस किया जा रहा है। ओमान तट के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *