• Create News
  • ▶ Play Radio
  • महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे में निधन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    पुणे, 28 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार चुनावी रैली में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि डीजीसीए ने की है।

    जानकारी के अनुसार, अजित पवार बुधवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय सुबह नौ बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

    इस दुर्घटना के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें विमान में आग लगती हुई दिखाई दे रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही अजित पवार की पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार और उनकी बहन सुप्रिया पवार दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पुणे के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

    इस दुर्घटना से महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर है। आगामी चुनावों और पार्टी के कार्यों पर इस हादसे के प्रभाव को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राहुल गांधी के धरना, संसद बाधित करने और जंतर-मंतर की कथित पत्थरबाजी के विरोध में जयपुर में भाजपा का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा…

    Continue reading
    राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: 15 अगस्त तक होंगे 3 साल से जमे अधिकारियों के तबादले, निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *