• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सड़क सुरक्षा अभियान के समापन पर प्रशासन और समाज एकजुट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    तहसील नोहर स्थित जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित “सड़क सुरक्षा अभियान” के समापन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और शिक्षा विभाग की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। इस कार्यक्रम में भाग लेना एक सौभाग्य का विषय रहा, जहां सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी नरेश पुनिया, डॉ. संतलाल जी, डॉ. गौरव जी, शिक्षा विभाग से ओम प्रकाश जी बुडानिया, तथा श्रीमान राय सिंह जी (प्रभारी अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों और यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

    इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन श्री राजेंद्र जी सिहाग ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर सड़क सुरक्षा अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

    कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रहा। अतिथियों ने जिला परिवहन कार्यालय की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए पूरे जिला परिवहन कार्यालय परिवार को बधाई दी। समापन अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संदेश दिया गया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *