• Create News
  • ▶ Play Radio
  • विकास कार्यों व जनसमस्याओं पर उप मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने आज सचिवालय में माननीय राज्य मंत्री श्री के.के. बिश्नोई, विधायक श्रीमती नौक्षम चौधरी, पूर्व सांसद श्री मानवेंद्र सिंह जी जसोल, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेंद्र सिंह जी शेखावत, महंत श्री हरि शंकर दास जी वेदांती (महंत, मंदिर श्री रघुनाथ जी सियाराम बाबा की बगीची, ढेहर के बालाजी) सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों और आमजन से सतत संवाद के माध्यम से प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा रहा है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम नागरिकों को समयबद्ध रूप से राहत मिलेगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *