• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 511 कार्टून बीयर के साथ पकड़ा गया तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में पुलिस अभिरक्षा से एक शराब तस्कर के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से 511 कार्टून बीयर बरामद कर चालक और उपचालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस चार कैदियों को लेकर मंडल कारा जा रही थी।

    इसी दौरान काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में ट्रैफिक जाम के कारण पुलिस वाहन की गति धीमी हो गई। मौके का फायदा उठाकर दो तस्करों ने हथकड़ी सरकाकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने लगे।

    पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोककर उनका पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद एक कैदी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान कर्णाव कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

    एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि यह घटना सुरक्षा में बड़ी चूक है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

    यह घटना पुलिस कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताओं को उजागर करती है।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    हनुमानगढ़ में हीटवेव से निपटने को प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अस्पतालों, बिजली-पानी और श्रमिकों के लिए जारी किए विशेष निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते…

    Continue reading
    CM भजनलाल शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *