• Create News
  • ▶ Play Radio
  • तालाब में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के धानाडिहरी गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते तालाब में गिरने से 4 वर्षीय मासूम बच्ची की डूबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार की चार वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब किनारे खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी।

    साथ खेल रहे बच्चों ने पल्लवी को डूबते देखा तो घबराकर तुरंत उसके घर जाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू की।

    काफी मशक्कत और लंबे समय तक खोजबीन के बाद पल्लवी को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जैसे ही बच्ची का शव किनारे लाया गया, परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर परस बीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह खेलते समय पैर फिसलने से डूबने का मामला प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    “इंजीनियरिंग से इंडस्ट्री तक: चंद्रकांत जाधव के नेतृत्व में PCK Food Tech Solutions बना फूड और बायोमास प्रोसेसिंग सेक्टर का भरोसेमंद नाम”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत में खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उद्योग और बायोमास ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। ऐसे समय में…

    Continue reading
    “IT Engineer से Jewelry Entrepreneur तक: स्नेहल म्हात्रे ने बनाई ‘Jiza Jewelry Collection’ की खास पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अलीबाग की एक साधारण लड़की ने अपने सपनों, मेहनत और संस्कृति के प्रति प्रेम के दम पर आज हजारों महिलाओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *