• Create News
  • ▶ Play Radio
  • डिजिटल मैपिंग से बदलेगा विकास का स्वरूप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर बीआईएसएजी (एन) द्वारा विभिन्न विभागीय परियोजनाओं में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित ग्राम-विकसित वार्ड’ अभियान के तहत डिजिटल मैपिंग तकनीक का उपयोग कर गांवों और शहरों की वास्तविक जरूरतों को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। इससे योजनाओं को अधिक सटीक और प्रभावी तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तकनीक का व्यापक स्तर पर उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।

    बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने परियोजनाओं की प्रगति और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

    सरकार का मानना है कि डिजिटल मैपिंग के जरिए विकास कार्यों की बेहतर प्लानिंग संभव होगी, जिससे प्रदेश के गांवों और शहरों में संतुलित और तेज विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *