• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा: पीएम श्री स्कूल में मेडिकल कैंप, BHU के डॉक्टर दंपति ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |भादरा, राजस्थान | समाचार वाणी न्यूज़
    स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादरा में शुक्रवार को निःशुल्क आयुर्वेद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।

    इस मेडिकल कैंप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से आए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रवि शंकर खत्री और डॉ. पल्लवी अग्रवाल खत्री ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के माध्यम से रोगों के स्थायी उपचार और शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बारे में विस्तार से समझाया। जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया।

    विद्यालय के संस्था प्रधान रमेश कुमार शर्मा ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह चिकित्सा पद्धति सुरक्षित, प्रभावी और बिना साइड इफेक्ट के होती है, इसलिए इसे अपनाना लाभकारी है। उप प्राचार्य ओम प्रकाश सुड्डा ने भी बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से डॉक्टर दंपति का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टरों ने भविष्य में भी समय-समय पर विद्यालय में आकर बच्चों की सेवा करने का आश्वासन दिया।

    विद्यालय के पीएम श्री प्रभारी ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    ODI ट्राय सीरीज के लिए टीम इंडिया ‘ए’ का ऐलान, तिलक वर्मा बने कप्तान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा कर…

    Continue reading
    देश सबसे बड़े संकट की ओर? शरद पवार ने पीएम मोदी से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़े असर के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *