• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा: फील्ड ट्रेनर ओम प्रकाश सुड्डा और कुलदीप सिंह ने दिया जनगणना प्रशिक्षण, 16 मई से घर-घर होगा मकान सूचीकरण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    भादरा, हनुमानगढ़, 06 मई 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गोरा देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी गई।

    प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। इस प्रक्रिया में मकान की स्थिति, परिवार की संरचना, उपलब्ध सुविधाएं, संपत्ति एवं अन्य आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

    इसके लिए पूरे क्षेत्र को अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित कर प्रगणकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि सूचीकरण कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

    अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या से संबंधित विस्तृत आंकड़े जुटाए जाएंगे।

    प्रशिक्षण सत्र में फील्ड ट्रेनर ओम प्रकाश सुड्डा और कुलदीप सिंह ने प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। वहीं नायब तहसीलदार नेकीराम ने प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए सभी कर्मियों से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

    प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रहित में प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

    “गर्व करें कि आपकी जनगणना हुई है।”

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को भारत का सबसे बड़ा व्यवसाय एवं उद्यमिता मंच बनाने का विजन प्रस्तुत किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Reseal.in के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को…

    Continue reading
    Mr. Pandurang Jaganrao Raut ने Laxmi Trading Services को भारत की विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी बनाया, गुणवत्ता और विश्वास से लिखी सफलता की प्रेरणादायक कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यवसाय की शुरुआत छोटे कदमों से होती है, लेकिन उसे बड़ी सफलता तक पहुँचाने के लिए आवश्यक होती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *