• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा: भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में लगा झालमुड़ी का तड़का, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    Bharatiya Janata Party कार्यालय, भादरा में आयोजित नगर मंडल की मासिक बैठक इस बार खास अंदाज में देखने को मिली। बैठक के दौरान कार्यालय परिसर में झालमुड़ी की स्टाल लगाई गई, जिसने कार्यकर्ताओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर उत्साह का माहौल बना दिया।

    बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के बीच झालमुड़ी का आनंद लिया।

    पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अनौपचारिक और रचनात्मक आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय और संवाद को मजबूत करते हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।

    बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की प्रतिष्ठा दांव पर, क्या श्रेयस अय्यर इंग्लैंड को देंगे करारा जवाब?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।…

    Continue reading
    ‘मैं सिर्फ एक बाप हूं, जो इंसाफ मांग रहा है…’ केतन अग्रवाल हत्याकांड में पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की मांग अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच गई है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *