• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर: मुख्यमंत्री निवास पर यूनिसेफ प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्रे ने की CM भजनलाल से भेंट, महिला-बाल विकास और शिक्षा पर हुई सार्थक चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री निवास पर आज यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ़्रे ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास, पोषण, शिक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ के सहयोग से राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

    बैठक के दौरान पोषण सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार आवश्यक है।

    यूनिसेफ प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्रे ने राजस्थान सरकार द्वारा महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में यूनिसेफ और राज्य सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को भारत का सबसे बड़ा व्यवसाय एवं उद्यमिता मंच बनाने का विजन प्रस्तुत किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Reseal.in के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को…

    Continue reading
    Mr. Pandurang Jaganrao Raut ने Laxmi Trading Services को भारत की विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी बनाया, गुणवत्ता और विश्वास से लिखी सफलता की प्रेरणादायक कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यवसाय की शुरुआत छोटे कदमों से होती है, लेकिन उसे बड़ी सफलता तक पहुँचाने के लिए आवश्यक होती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *