• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में भाजपा का विजय उत्सव, तीन राज्यों में जीत पर रैली-आतिशबाजी, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी व अशोक परनामी सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा जयपुर शहर की ओर से जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल के नेतृत्व में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जीत का जश्न मनाया।

    विजय उत्सव के तहत कार्यकर्ताओं के लिए EP सिनेमा हॉल में फिल्म “धुरंधर 2” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इसके बाद विशाल रैली निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष, पार्टी के नारों और आतिशबाजी के साथ जीत की खुशी व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

    इस अवसर पर पश्चिम बंगाल चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी, आदर्श नगर प्रत्याशी श्री रवि नैयर, श्री सोमकांत शर्मा एवं श्री अशोक सैनी का विशेष सम्मान किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, जयपुर हेरिटेज की पूर्व महापौर श्रीमती कुसुम यादव सहित जयपुर जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह विजय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की विकासवादी राजनीति और सुशासन पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

    जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और इसी समर्पण व संगठनात्मक मजबूती के कारण पार्टी लगातार नई सफलताएं हासिल कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी जनसेवा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    भादरा में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: वर्मा हॉस्पिटल में 9 जुलाई से डॉ. अरुणा सोलंकी देंगी 24×7 सेवाएं, आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज भी उपलब्ध

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़ भादरा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक…

    Continue reading
    भारतीय किसान संघ का नोहर में नशे और चोरी के खिलाफ अभियान, SP को सौंपा ज्ञापन; अवैध होटल और शराब पर कार्रवाई की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय किसान संघ की नोहर शाखा की बैठक अध्यक्ष प्रताप सिंह सहारन की अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह, नोहर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *