• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद में बालू लदे ट्रक पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, बड़ा हादसा टला

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जहानाबाद शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब घोड़ा अस्पताल के पास हाईवे पर स्थित एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की एक बड़ी टहनी बालू से लदे एक ट्रक पर आ गिरी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक में मौजूद ड्राइवर और खलासी पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर लोगों और स्कूली बच्चों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। यह सड़क शहर का एक व्यस्त मार्ग माना जाता है, जहां से कई निजी स्कूलों की बसें और बड़ी संख्या में छात्र प्रतिदिन गुजरते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बरगद की यह भारी टहनी किसी स्कूल बस, बाइक सवार या राहगीर पर गिरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    ट्रक मालिक पंकज कुमार ने बताया कि उनका ट्रक बालू लेकर जा रहा था, तभी अचानक बरगद की भारी टहनी ट्रक पर गिर गई। उन्होंने बताया कि वाहन में ड्राइवर और खलासी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

    पंकज कुमार ने कहा, “वाहन का नुकसान तो फिर भी पूरा किया जा सकता है, लेकिन अगर किसी की जान चली जाती तो उसकी भरपाई संभव नहीं होती।”

    घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर और आसपास के इलाकों में कई पुराने और जर्जर पेड़ मौजूद हैं, जिनकी समय पर जांच और छंटाई नहीं की जाती।

    स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पुराने पेड़ों की पहचान कर उनकी नियमित निगरानी की जाए और खतरा बनने वाली टहनियों की समय रहते कटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से गिरी हुई टहनियों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को नम आंखों से अंतिम विदाई, राशिद खान और रहमतुल्लाह गुरबाज भावुक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।…

    Continue reading
    PM मोदी का मेलबर्न में बड़ा संबोधन, ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ से गगनयान और ऑपरेशन सिंदूर तक गिनाईं भारत की उपलब्धियां

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *