• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद में ट्रक और स्कूली बस की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 3 बच्चे गंभीर घायल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मई हाल्ट के समीप ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक समेत तीन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के अनुसार, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, गया की बस जहानाबाद से बच्चों को लेकर गया जा रही थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। इसी दौरान मई हाल्ट के पास एक बच्ची बस में चढ़ रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

    बताया जा रहा है कि बस सड़क के गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड में खड़ी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे में घायल ट्रक चालक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित सरिसताबाद गांव का निवासी है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

    वहीं, हादसे में स्कूल बस में सवार बच्ची मानसी कश्यप के अलावा दो अन्य बच्चे हसीर कादरी और यूसुफ कादरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    बताया जा रहा है कि मानसी कश्यप के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर रवाना हो गए। हादसे में कुछ अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जहानाबाद के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और स्कूल वाहनों की नियमित जांच की मांग की है।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को भारत का सबसे बड़ा व्यवसाय एवं उद्यमिता मंच बनाने का विजन प्रस्तुत किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Reseal.in के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को…

    Continue reading
    Mr. Pandurang Jaganrao Raut ने Laxmi Trading Services को भारत की विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी बनाया, गुणवत्ता और विश्वास से लिखी सफलता की प्रेरणादायक कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यवसाय की शुरुआत छोटे कदमों से होती है, लेकिन उसे बड़ी सफलता तक पहुँचाने के लिए आवश्यक होती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *